{"_id":"6a529b9fad64dae5630c1617","slug":"dont-talk-about-pda-the-real-pda-is-bjp-maurya-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153384-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए की बात न करें अखिलेश असली पीडीए भाजपा है : माैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए की बात न करें अखिलेश असली पीडीए भाजपा है : माैर्य
विज्ञापन
हरिऔध कला भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। श्रोत-जिला सूचना का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
हरिऔध कला केंद्र में बाबू राम कुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीडीए की बात समाजवादी पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही वास्तविक सामाजिक प्रतिनिधित्व वाली पार्टी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 270 सीटें जीतने का दावा कर रहे अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पिछड़ों और दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान और प्रतिनिधित्व मिलता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हमारे साथ दारा सिंह चौहान, सहजानंद राय, ध्रुव सिंह और विभिन्न समाजों के अनेक नेता हैं। यही भाजपा के सामाजिक समरसता वाले स्वरूप का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद, तुष्टीकरण और अपराधियों को संरक्षण देने की राजनीति करती है, जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले पर अखिलेश यादव के बयान के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी और पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, अखिलेश यादव के सनातनी समाजवाद संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति पर जनता पहले ही अपना फैसला दे चुकी है।