फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The 3 km stretch from Amar Shaheed Inter College to Badhra is in bad shape, commuters are troubled

Azamgarh News: अमर शहीद इंटर कॉलेज से बढ़या तक तीन किमी मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

Sun, 12 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The 3 km stretch from Amar Shaheed Inter College to Badhra is in bad shape, commuters are troubled
अमर शहीद इंटर कॉलेज से बढ़या मार्ग तक जाने वाला मार्ग बदहाल। संवाद
ब्लॉक क्षेत्र में अमर शहीद इंटर कॉलेज से बढ़या तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार हर वर्ष सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा करती है, लेकिन इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजेश कुमार, अशोक विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अजय कुमार, राहुल कुमार और सूरज सिंह ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों का भी आवागमन होता है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन



सड़क की स्थिति का निरीक्षण कराने के लिए कर्मचारी भेजा जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - हरिचंद्र राय, जूनियर इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed