फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A history-sheeter had broken the toll plaza barrier and ran away, got injured in an encounter, while two other accused escaped

Azamgarh News: टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागा था हिस्ट्रीशीटर, मुठभेड़ में घायल, दो आरोपी भागे

Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A history-sheeter had broken the toll plaza barrier and ran away, got injured in an encounter, while two other accused escaped
अतरौलिया में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने गो-तस्कर गिरोह के आरोपी हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव निवासी समस्तीपुर जहानागंज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। गिरोह के दो आरोपी संतोष सरोज और शमीम भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीओ बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि 24 जुलाई को अचलीपुर अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग हो रही थी। एक पिकअप में पशुओं को लादकर राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पिकअप की गति को बढ़ा दिया। पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए भाग गया। गोपालीपट्टी नहर के पास पिकअप छोड़कर तीनों आरोपी भाग गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना में संतोष यादव, संतोष सरोज और शमीम के नाम सामने आए। शुक्रवार की भोर में 4.20 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर एक बाइक पर तीनों आरोपी आ रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी संतोष यादव (24) के दाहिने पैर में गोली लग गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न थानों में 12 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed