फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traffic diversion plan implemented for Sawan, routes changed for heavy vehicles

Azamgarh News: सावन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों के बदले गए रूट

Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion plan implemented for Sawan, routes changed for heavy vehicles
आजमगढ़। सावन महीने के लिए यातायात पुलिस विभाग ने नया विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। यह व्यवस्था 28 अगस्त तक पड़ने वाले प्रत्येक रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। शिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने चालकों से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन करें। यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही सफर करें। ताकि जाम से बचा जा सके।
विज्ञापन


पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग हुई तेज
आजमगढ़। सावन मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन सहित आने वाले अन्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने की। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निस्तारण, वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, बीट प्रणाली को और सक्रिय बनाने, थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने और जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की सतत निगरानी रखने, आगामी त्योहारों के दौरान प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण और पीस कमेटी की बैठकों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed