फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man on a bicycle returning from the market was hit by a car, killed

Azamgarh News: बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man on a bicycle returning from the market was hit by a car, killed
ठेकमा। ठेकमा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे सुरेश सरोज (56) को तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सुरेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू ही किया कि उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार सहित भाग गया। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बरदह के सराय मोहन गांव निवासी सुरेश सरोज शुक्रवार को ठेकमा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सात फीट दूर सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएचसी ठेकमा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सुरेश सरोज खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। वहीं, अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed