फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers of the district will cultivate pearls for the first time

Azamgarh News: जनपद के किसान पहली बार करेंगे मोती की खेती

Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district will cultivate pearls for the first time
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना के तहत जिले में पहली बार मोती (शिप) की खेती होगी। इसके लिए किसान पांच अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शासन की ओर से 40 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाएगा। जलीय कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिले में मोती की खेती कराने की तैयारी चल रही है। किसान विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहिद जमाल ने बताया कि जो किसान खेत तालाब योजना के तहत अपने खेतों में तालाब खोदवाएं हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निजी तालाब वाले किसान जिनके तालाब 0.5 एकड़ से एक एकड़ तक हों वह मोती की खेती करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मत्स्य विभाग की ओर से किसानों को तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उनके उत्पादों को बाजार में बिक्री कराने का काम किया जाएगा। मोती की खेती के लिए 22 गुने 20 मीटर का तालाब होना चाहिए। इसमें दो हजार फीट पानी की आवश्यकता होती है। मोती की खेती करने में डेढ़ लाख रुपये का खर्च आएगा। इसका 40 प्रतिशत यानि 60 हजार रुपये अनुदान विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed