सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A man was stabbed to death during a wedding ceremony for the cool air of a cooler.

Azamgarh News: शादी समारोह में कूलर की हवा के लिए चाकू चले, युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A man was stabbed to death during a wedding ceremony for the cool air of a cooler.
मृतक अमीरचंद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : मिर्जापुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में मंगलवार की रात 12 बजे शादी समारोह में जयमाल के दौरान कूलर की हवा के लिए विवाद हो गया। घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हुई। चाकू भी चले। घटना में बरातियों के पक्ष के आमिर चंद्र साहनी (26) की मौत हो गई, जबकि राजकुमार साहनी, अभिलाष साहनी और साहिल यादव घायल हो गए।
Trending Videos


जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर में मंगलवार को संगीता साहनी पुत्री रामचंद्र की शादी थी। गोरखपुर जिले के बेलसरी (चैनपुर) निवासी रामगोविंद साहनी से शादी की रस्में चल रहीं थी। बराती जलपान कर चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल कार्यक्रम के दौरान कूलर की हवा किस ओर जाएगी, इसके लिए विवाद शुरू हो गया। इसमें मारपीट हुई और चाकू भी चले। इससे अफरातफरी मच गई। शादी का खुशनुमा माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में तब्दील हो गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा और जीयनपुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवाह समारोह में कूलर की हवा के लिए हुए विवाद में मारपीट हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed