सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A procession was taken out in support of the UGC regulations and a sit-in was held.

Azamgarh News: यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में निकाला जुलूस, दिया धरना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in support of the UGC regulations and a sit-in was held.
यूजीसी रेगुलेशन-2026 के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले यूजीसी रेगुलेशन-2026 के समर्थन में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया गया। यहां हुई सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान हुए प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की गई।
Trending Videos

यूजीसी रेगुलेशन-2026 को पूरी तरह लागू करने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के आह्वान पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक, बुद्धिजीवी और अधिवक्ता एकत्र हुए। दुखहरन सत्यार्थी ने सरकार की दलित, पिछड़ा, महिला, अल्पसंख्यक विरोधी नीति पर हमला किया। दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार यादव ने जातिवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तर्क रखा। अब्दुर्रहमान अंसारी एडवोकेट ने धर्म आधारित व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद रिक्शा स्टैंड से निकला जुलूस महा पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन आजमगढ़ के अध्यक्ष रामकुमार यादव व सामाजिक न्याय व बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम यादव ने किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, सूर्यभान सरोज, रामनयन यादव, गुलाबचंद चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed