सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police are hesitant to take action against the accused in Azamgarh range, statistics are giving testimony.

Azamgarh News: आजमगढ़ रेंज में आरोपियों पर कार्रवाई में पुलिस के ठिठके हाथ, आंकड़े दे रहे गवाही

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police are hesitant to take action against the accused in Azamgarh range, statistics are giving testimony.
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ रेंज में वांछित और नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में पुलिस के हाथ ठिठक गए हैं। मुख्यमंत्री के सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि तीनों जिलों में आरोपियों पर शिकंजा कसने की रफ्तार बेहद सुस्त बनी हुई है। जनवरी माह की प्रगति रिपोर्ट में आजमगढ़ रेंज के जिले प्रदेश स्तर पर पिछड़े नजर आए। सीएम डैशबोर्ड के अनुसार, जनवरी माह में मऊ जिले की प्रदेश में 73वीं रैंक दर्ज की गई। वहीं बलिया जिला 51वें स्थान पर रहा, जबकि आजमगढ़ का स्थान 56वां रहा। ये रैंकिंग दर्शाती है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की और अन्य दमनात्मक कार्रवाई के मामलों में जिले अपेक्षित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। कई मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ नहीं हो सकी है। कुछ प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे न केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति पर असर पड़ रहा है, बल्कि पीड़ितों में भी असंतोष बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित समीक्षा, थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने और विशेष अभियान चलाने से स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। साथ ही वांछितों के खिलाफ कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई को तेजी से अमल में लाने की जरूरत है। कुल मिलाकर सीएम डैशबोर्ड के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यदि पुलिसिंग में ठोस सुधार नहीं किया गया, तो अपराध नियंत्रण की दिशा में सरकार के प्रयास कमजोर पड़ सकते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में आजमगढ़ रेंज की पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है।
Trending Videos

जनवरी माह के जनपदीय आंकड़े--
जिला - कुल वांछित अभियुक्त - गिरफ्तार - अदालत में हाजिर - बिना गिरफ्तार चालान - कुल कार्रवाई - शेष - प्रतिशत
1- आजमगढ़ - 1718 - 285 - 46 - 1348 - 1679 - 39 - 97.73
2- बलिया - 792 - 202 - 08 - 567 - 777 - 15 - 98.11
3- मऊ - 407 - 71 - 11 - 297 - 379 - 28 - 93.12
सीएम डैशबोर्ड के अनुसार उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा कराई जा रही है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वांछितों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक थानावार इसकी समीक्षा कराएं और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करें। सुनील कुमार सिंह, डीआईजी रेंज आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed