आजमगढ़। भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चरणबद्ध आंदोलन के तहत जीयनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस उपकेंद्र से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।
मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का निर्णय लेने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी के लिए अलग से जाति का कॉलम शामिल नहीं किया गया है। यह पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के लिए जाति का कॉलम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हित में सख्त यूजीसी रेगुलेशन लागू किया जाए। साथ ही वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने की मांग उठाया। इस अवसर पर रामदवर, अभिमन्यु, शैलेश यादव, सुभाष बौद्ध, गूंजा यादव, शकुंतला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X