सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to the desk assistant, clarification sought from the Tehsildar

Azamgarh News: पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि, तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to the desk assistant, clarification sought from the Tehsildar
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ओर अपर आयुक्त (प्रशासन) शमशाद हुसैन ने मंगलवार को तहसील सदर का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने आइजीआरएस पटल के निरीक्षण में पाया कि 4-5 माह से नियमित रूप से रजिस्टर में अंकन नहीं किया गया है, जो अंकन किया भी गया है, वह गलत अंकित की गई हैं। इस पर पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने व तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सदर तहसील के निरीक्षण में मंडलायुक्त को साफ-सफाई खराब मिली। उन्होंने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने आदि की तत्काल समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न धाराओं के तहत 03 वर्ष से अधिक व 05 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित राजस्व वादों के निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए मानक के अनुरूप वादों का निस्तारण करें। मंडलायुक्त ने आइजीआरएस पटल के निरीक्षण में पाया कि 4-5 माह से नियमित रूप से रजिस्टर में अंकन नहीं किया गया है, जो अंकन किया भी गया है, वह गलत अंकित हैं। उन्होंने इसपर नाराजगी जताई। एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने बताया कि आइजीआरएस पटल सहायक संजय कुमार के विरुद्ध कार्याें में लापरवाही, शिथिलता आदि मिलने पर पूर्व से ही विभागीय कार्रवाई प्रचलित है। मंडलायुक्त ने आइजीआरएस पटल की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटल सहायक संजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार सदर योगानंद पांडेय से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार आदि को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय कक्ष में अनिवार्य रूप से बैठकर जन समस्याओं को सुनने और समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed