{"_id":"6994b41093e05c4d820da778","slug":"meeting-in-thekma-block-bdc-members-raised-the-problems-of-the-village-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-145645-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ठेकमा ब्लॉक में बैठक, बीडीसी सदस्यों ने उठाई गांव की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ठेकमा ब्लॉक में बैठक, बीडीसी सदस्यों ने उठाई गांव की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और विभागीय कार्यक्रमों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठेकमा। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख दुर्गावती देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने गांवों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल का अंतिम चरण चल रहा है, इसलिए योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम दर्ज कराने पर जोर दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन वीबी जी राम जी के तहत किए गए कार्यों के भुगतान में देरी की समस्या सामने आ रही है, इसे दूर करने की आवश्यकता है। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राहुल सिंह ने किया। उन्होंने पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग की सुशीला गुप्ता ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य अरविंद सरोज ने जनता इंटर कॉलेज ठेकमा बिजौली में लगी खराब लाइट को ठीक कराने की मांग रखी। इस अवसर पर अशोक सरोज, जितेंद्र राय, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos