{"_id":"69cec650990445a7c709150d","slug":"all-happiness-is-found-in-your-shelter-you-are-the-protector-why-should-anyone-be-afraid-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147944-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना...
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के बड़ादेव हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले भर में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिरों को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया, जबकि घंटा-घड़ियाल और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की जय और जय श्री राम के जयकारे लगाए। इसके बाद सुदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया। चौपाइयों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
नगर के अनंतपुरा हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया और भक्तों ने दर्शन पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जहां भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
देर शाम को आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुघाट स्थित मंदिर में हनुमान जी का शृंगार किया गया। पांडेय बाजार स्थित हनुमान मंदिर, बड़ादेव सहित अन्य हनुमान मंदिरों में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं।
इस दौरान जगह-जगह भजन-कीर्तन और श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन हुए। कई मंदिरों में हनुमान जी का विधिवत पूजन कर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों के जयकारों ने सुबह से देर रात तक मंदिरों को भक्तिमय बना दिया। रानी की सराय, रानी पोखरा स्थित हनुमान मंदिर में घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच बजरंग बली का शृंगार किया गया। बरदह : श्रीराम जानकी मंदिर जिवली में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
शुरुआत मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजन से हुई। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया। सी क्रम में थाना परिसर स्थित राम जानकी मंदिर में भी हनुमान जयंती मनाई गई।
Trending Videos