सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Awadh Me Bajela Badhaiya, Ho Ram Janam Lalanwa.

Azamgarh News: अवध में बाजेला बधईया, हो राम जनम ललनवा...

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Awadh Me Bajela Badhaiya, Ho Ram Janam Lalanwa.
अतरौलिया में श्रीराम नवमी पर निकाली गई झांकी में हनुमान जी की झांकी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। चैत्र रामनवमी पर शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल की आवाज गूंज रहे थे। भगवान राम की आरती के साथ श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र राममय हो गया। श्रीराम के जन्म पर महिलाओं ने ढोलक की धुन पर सोहर
Trending Videos

चैत महवा, चैत महवा,चैत महवा जन्म ली श्री रामा हो रामा! अवध में बाजेला बधईया, हो राम जनम ललनवा...गाया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। जगह-जगह प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकी और शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नवमी के पावन अवसर पर जिले में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ब्रह्मस्थान स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। यहां दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।
दोपहर में जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का शुभ मुहूर्त आया, वैसे ही मंदिरों में विशेष आरती की गई और भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी... जैसे चौपाइयों का सामूहिक गायन शुरू हो गया। भगवान के जन्म की घोषणा होते ही महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से ढोलक की थाप पर सोहर और बधाई गीत गाए। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
घरों में भी लोगों ने अपने-अपने स्तर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया और पूजा-पाठ किया। गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में महंत श्री श्री 108 संजय दास महाराज के नेतृत्व में वैदिक रीति से पूजन संपन्न हुआ।
जैसे ही राम जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर घंटों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आरती में भाग लिया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
उधर, फूलपुर कस्बा में रामनवमी पर श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत श्रीराम जानकी अचारी बाबा मंदिर से हुई, रथ पर सुसज्जित श्रीराम को पूरे नगर में घुमाया गया। मां दुर्गा कीर्तन मंडल के कलाकार भजन गा रहे थे, लोग भाव विभोर हुए। रथ पुरानी मिर्च मंडी, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, रोड वेज, मंगल बाजार, गल्ला मंडी होते हुए मंदिर लौट आया। मार्ग में कई स्थानों पर आरती हुई और महिलाओं ने मंगलगीत गाया।
अंबारी : चैत्र रामनवमी के पर हड़वा में शोभा यात्रा निकाली गई। गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मां काली के तांडव नृत्य से हुई। बाबा विजय के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।
श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय मां अंबे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे गांव के विभिन्न देवालयों तक पहुंचे। शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई, जहां आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अतरौलिया में श्रीराम नवमी पर निकाली गई झांकी में हनुमान जी की झांकी। संवाद

अतरौलिया में श्रीराम नवमी पर निकाली गई झांकी में हनुमान जी की झांकी। संवाद

अतरौलिया में श्रीराम नवमी पर निकाली गई झांकी में हनुमान जी की झांकी। संवाद

अतरौलिया में श्रीराम नवमी पर निकाली गई झांकी में हनुमान जी की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed