{"_id":"69d9428c78755ec31301b207","slug":"azamgarh-one-hospital-and-one-ot-sealed-notice-to-three-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148421-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : एक अस्पताल और एक ओटी सील, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : एक अस्पताल और एक ओटी सील, तीन को नोटिस
विज्ञापन
आरोपी फर्जी डाक्टर मुकेश यादव। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार के आदेश और सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिलरियागंज और फरिहा क्षेत्रों में छापा मारकर कर कार्रवाई की गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने एक अस्पताल और एक अस्पताल की ओटी को सील किया। जबकि दो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
चांदपट्टी स्थित “आंख का अस्पताल एवं चश्मा घर” को पूर्व नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न देने और अवैध ऑपरेशन की सूचना पर तत्काल सील कर दिया गया। वहीं जायसवाल डेंटल केयर सेंटर को अपंजीकृत पाए जाने पर तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आजमपुर बाजार स्थित दुबे पैथोलॉजी सेंटर और यूनिक डेंटल केयर सेंटर को भी बिना पंजीकरण पाए जाने पर नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं फरिहा क्षेत्र स्थित विद्या हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र के निरीक्षण में पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न मिलने पर उसके ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया। आयुष पाली क्लीनिक को भी अपंजीकृत पाए जाने पर तीन दिन का नोटिस जारी किया गया।
अवैध और मानकविहीन चिकित्सा संस्थानों का संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए स्थायी रूप से सील की कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।-डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ
फर्जी चिकित्सकीय डिग्री से चला रहा था नर्सिंग होम, गिरफ्तार
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने चिकित्सक बनकर इलाज करने वाले एक आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर अवैध नर्सिंग होम के संचालन का खुलासा किया है। आरोपी पर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि आरोपी स्वयं को मान्यता प्राप्त चिकित्सक बताकर अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहा था। इसी दौरान एक महिला का ऑपरेशन (डीएनसी) करते समय लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी आंत को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी जान खतरे में पड़ गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में यह सामने आया कि आरोपी फर्जी चिकित्सकीय डिग्री का इस्तेमाल कर अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना पर पीजीआई तिराहा, अतरौलिया से आरोपी मुकेश यादव निवासी बसहिया को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos