{"_id":"69d9451a114d663fc90d05d4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-another-seriously-injured-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148424-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
अरुण कुमार की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के नकीब खोजौली के पास बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार अरुण कुमार (25) की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोशनगंज नई बस्ती गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा अरुण बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे किसी काम से लाटघाट की तरफ जा रहा था। वह नकीब खजौली के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अरुण कुमार व जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो भाई व एक बहन में बड़ा था। मृतक के पिता विनोद घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। पुत्र के मौत की खबर सुनकर मां सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता विनोद कुमार ने कार चालक रौनापार निवासी अरविंद कुमार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि पिता की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाइक की टक्कर से बाजार जा रही महिला की मौत
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी छोटक गोंड़ ने बताया कि उनकी बहन कतवारी देवी (60) आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए पैदल बाजार जा रही थीं। वह जैसे ही गांव के सिवान के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बाइक को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छाया है। बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर
अहरौला। थाना क्षेत्र के बेदुइ गांव निवासी परमानंद तिवारी (55) बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे साइकिल से शाहपुर बाजार से गांव बेदुई जा रहे थे। इसी दौरान बाजार में ही तेज गति की बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सहित परमानन्द तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर फैक्चर हो गया तो हाथ और सिर में भी गंभीर चोटें आई। आनन-फानन लोग उन्हें रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परमानंद तिवारी के बड़े भाई बिरजानंद तिवारी ने शुक्रवार को अहरौला थाना में अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos