सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The fire destroyed 11 residential huts and destroyed household goods.

Azamgarh News: आग से 11 रिहायशी मड़इयां जलीं, गृहस्थी का सामान जला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The fire destroyed 11 residential huts and destroyed household goods.
फूलपुर के जाफरपुर कतिकान गांव में जले मड़ई। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के जाफरपुर कतिकान गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे लगी भीषण आग में गांव के छह लोगों की रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। वहीं पांच लोगों की आंशिक रूप से जली है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिजन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और लोग इधर-उधर भागकर जान बचाई। इसमें चार बकरियां भी जल गईं।
Trending Videos

जाफरपुर गांव निवासी प्रेमचंद राजभर उर्फ सबलू राजभर ने बताया कि सुबह 11 बजे उनकी मड़ई में आग उठती दिखी। किसी तरह लोग बाहर निकले और कुछ सामान ही निकाल पाए कि आग बेकाबू हो गई। बगल के बबलू राजभर की भी बाइक, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं बोधी की बाइक, स्कूटी के साथ अनाज व भूसा जल गया। इसमें सुभाष की चार बकरियां भी जलकर मर गई, जबकि दो अन्य झुलस गईं। किस्मत्ती अपनी भैंस को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गई। भूलेसर के मड़ई में रखा भूसा, अनाज और कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। इसके अलावा गीता की पूरी गृहस्थी, तीन हजार रुपये नकद, कपड़े और खाद्य सामग्री जल गई। धर्मेंद्र राजभर, भूलेश्वर, रामकुमार और गौतम के भी घर-गृहस्थी के जरूरी सामान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर बूढ़नपुर से दमकल टीम मौके के लिए रवाना हुई, हालांकि गांव तक पहुंचने का रास्ता न होने से वे नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मिलने के बाद शासनादेश के अनुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। अशोक कुमार, एसडीएम फूलपुर।

शॉर्ट सर्किट से सात बीघा गेहूं की फसल जली

लालगंज। तहसील क्षेत्र के हानि डेरा में शुक्रवार की शाम पांच बजे शार्ट सर्किट से रविंद्र सिंह के खेत में आग लग गई। रविंद्र सिंह ने बताया कि खेत के बगल से गए बिजली के तार में हुई शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। इसमें उनका करीब डेढ़ बीघा, मनोज सिंह का चार बीघा और सत्येंद्र सिंह, भोला सिंह, जगतपाल सिंह का आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगते ही गांव के लोग बाल्टी में पानी, बालू और झाड़-झंखाड़ लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की भी टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि आग लगने से गेहूं की फसल काे नुकसान हुआ है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed