{"_id":"6a52948fad97eda4770ae049","slug":"azamgarh-secures-fifth-place-overall-in-the-state-on-the-cm-dashboard-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-153381-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड में आजमगढ़ को प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड में आजमगढ़ को प्रदेश में पांचवां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में आजमगढ़ ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जिले को राजस्व रैंकिंग में छठा और विकास रैंकिंग में 15वां स्थान मिला है।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं और कार्यक्रमों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्साहवर्धक है, लेकिन इसे अंतिम लक्ष्य नहीं माना जा सकता। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने कहा कि यह सफलता जनपद की पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विभाग आगे भी इसी प्रकार कार्य करते हुए जिले की रैंकिंग को और मजबूत बनाएंगे।