सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bar Council strict on delay in District Bar Association elections

Azamgarh News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में देरी पर बार काउंसिल सख्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bar Council strict on delay in District Bar Association elections
विज्ञापन
आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव समय से न कराए जाने के मामले में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गंभीर रुख अपनाया है। मामले में बार काउंसिल ने 30 मई को सुनवाई की तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
Trending Videos


यह कार्रवाई अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन सदस्य सत्य विजय राय द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ का सत्र 2025-26 समाप्त हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक वार्षिक चुनाव नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका यह भी आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया का लाभ उठाकर जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया लंबित रखी जा रही है, ताकि वे पद पर बने रह सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं सदस्यों पर दबाव बनाकर कार्यकाल को अवैध रूप से बढ़ाया जा रहा है।

सत्य विजय राय ने कहा था कि यह स्थिति अधिवक्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है तथा संस्था की पारदर्शिता एवं गरिमा को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बार काउंसिल से निष्पक्ष जांच कराते हुए शीघ्र चुनाव कराने तथा दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।



मामले को गंभीर मानते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव ने 12 मई को अध्यक्ष एवं मंत्री, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को पत्र जारी कर प्रकरण की सुनवाई के लिए 30 मई को अपराह्न 2:30 बजे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यालय में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि अभी तक हमें पत्र नहीं मिला है लेकिन एल्डर कमेटी के निर्देश पर हमने समिति की बैठक की है। बैठक में मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अगर पत्र मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed