{"_id":"6a6e444ef0c742f6330c1604","slug":"bharat-raksha-dal-protests-over-damaged-road-plants-saplings-in-potholes-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-154630-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे
विज्ञापन
हीरापट्टी मार्ग पर हुए गड्ढों में पौधरोपण करते भारद कार्यकर्ता।श्रोत-संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरापट्टी मुहल्ले में वर्षों से खराब सड़क के निर्माण न होने से नाराज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी में डूबी सड़क पर उतरकर नगरपालिका प्रशासन और नेताओं के खिलाफ आक्रोश जताया।
उन्होंने सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने बताया कि सड़क वर्षों से बुरी तरह खराब है। लोगों ने कई बार नगर पालिका और प्रशासन को शिकायतें भेजीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष, विधायक, सांसद और प्रशासन के विरुद्ध नारे भी लगाए।
विज्ञापन
इस मौके पर अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।