{"_id":"6a04df22ef4acf19f10caf7e","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-while-returning-from-a-wedding-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-150116-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शादी से लौटते समय वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शादी से लौटते समय वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक संजय निषाद की फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के शाहपुर से केदारपुर नहर रोड पर मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार संजय निषाद (28) की मौत हो गई।
शंभूपुर गांव के निषाद बस्ती निवासी चाचा शमशेर निषाद ने बताया कि संजय निषाद दो भाइयों में छोटा था और मुंबई में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। वह चार दिन पहले ही परिचित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। वह अभी केदारपुर गांव के पास नहर रोड पर पहुंचा ही था कि सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में अंधेरे में पड़ा था।
रास्ते से जाते हुए राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना अहरौला पुलिस को दी। लगभग 8:00 बजे अहरौला पुलिस पहुंची तो गाड़ी के कागजात से घायल की पहचान हुई और सूचना दी गई। बेहोशी की हालत में घायल को उपचार के लिए अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रात में करीब 11 बजे रास्ते में ही संजय की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से घटना की तहरीर मृतक ने चाचा की तरफ से दी गई है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टहल रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत-आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुईं दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो की मौत हो गई। कंधरापुर थाना के समीप मोपेड को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वहीं, गदनपुर-हिच्छनपट्टी के पास सड़क पर टहल रहे युवक को कार टक्कर मार तेज गति से भाग गई।कंधरापुर निरीक्षक केदारनाथ मौर्य ने बताया कि जोल्हापुर असाधर पट्टी गांव निवासी लालजी शर्मा (70) बुधवार की सुबह करीब दस बजे अपनी पौत्री उमा को छोड़ने मोपेड से उसके विद्यालय गए थे। विद्यालय छोड़ने के बाद वे मोपेड से घर लौट रहे थे। वे अभी कंधरापुर थाने के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने मापेड को टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजन को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना में अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया जमीन अगया गांव निवासी जगजीवन राम (46) एफसीआई में मजदूरी करते थे। वह करीब उेढ़ दशक से कंधरापुर थाना क्षेत्र के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव में नेवासा पर रहते थे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आई कार उन्हें टक्कर मारते हुए तेज गति से आगे निकल गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निरीक्षक मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ट्रक का पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर-अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर बुधवार की अलसुबह पीली पट्टी के किनारे ट्रक रोककर पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना सिटी, जिला पटियाला पंजाब निवासी ट्रक चालक बलवीर सिंह (60) और उसका बेटा सह चालक पवनदीप घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी अहरौला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बलवीर सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पंजाब से आजमगढ़ के लिए रहे ट्रक को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर बुधवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पटियाला चालक बलवीर सिंह पीली पट्टी के अंदर रोकर उतर गए। वे टायर चेक कर रहे थे कि इसी समय पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते बलबीर सिंह के दोनों पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पवनदीप जो गाड़ी में मौजूद था, उसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उधर, यूपीडा की कंट्रोलिंग पुलिस ने ट्रक को सेहदा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। जिसे कंधरापुर पुलिस थाने पर ले गई है। अहरौला सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि घटना में ट्रक चालक के दोनों पैर पूरी तरह से जख्मी हुए हैं। लगातार ब्लड का रिसाव हो रहा था, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos