{"_id":"6a04ddb9e7803569a202fa67","slug":"e-rickshaw-thief-gang-exposed-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-150104-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस को ई-रिक्शा चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो ई-रिक्शा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि 12 मई को मनिकाडीह निवासी विजय यादव और कांशीराम आवास जाफरपुर निवासी शकुंतला विश्वकर्मा ने अपनी-अपनी ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत थाना सिधारी में दर्ज कराई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच और सुरागरसी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त प्रेम कुमार निवासी बहराईच, अरमान उर्फ मुअल तथा मनीष सेठ निवासी कांशीराम आवास जाफरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों ई-रिक्शा बरामद कर ली गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर ई-रिक्शा चोरी करने का काम करते थे। उन्होंने 10 मई को मनिकाडीह तथा 11 मई को कांशीराम आवास क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करने की बात कबूल की।
Trending Videos