सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls Power: Girls secured first place in 7 out of the top 10 schools.

गर्ल्स पावर : टॉप-10 स्कूलों में से 7 में छात्राओं ने पहले स्थान पर जमाया कब्जा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girls Power: Girls secured first place in 7 out of the top 10 schools.
परीक्षा परिणाम घो​षित होने के बाद जश्न मनाते चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे और ​​​शिक
विज्ञापन
आजमगढ़। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद के स्कूलों में जश्न का माहौल छा गया। जिले के कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष के परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिले के टॉप-10 प्रमुख कॉलेजों की सूची पर नजर डालें तो ''गर्ल्स पावर'' का दबदबा साफ दिखाई देता है। टाॅप तीन की सूची पर नजर डालें तो सात स्कूलों में लड़कियों ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया, तो तीन स्कूलों में छात्र आगे रहे। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूलों में मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ इस सफलता का जश्न मनाया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos

नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया। पहले स्थान पर 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ अंजलि यादव पहले, 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ फ्रूटी यादव दूसरे और 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ महक राय तीसरे स्थान पर रही। चिल्ड्रेन कालेज में विभा यादव ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ आर्यन, आकांक्षा और सुदीक्षा संयुक्त रूप से दूसरे और 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ आर्या सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, वेदांश मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल में अदिति सिंह 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, इशिका गुप्ता 94 प्रतिशत के साथ दूसरे और अभिषेक सिंह 92.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। सेंट जेवियर्स स्कूल समेंदा में आयुषि गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, गरिमा सिंह ने 94 प्रतिशत के साथ दूसरा और समृद्धि यादव ने 93.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीडी ग्लोबल स्कूल में प्रियांशु गुप्ता 95.6 प्रतिशत के साथ पहला, सौम्या और समीर ने 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में हाजरा नफीस ने 97 प्रतिशत के साथ पहला, रिया राज ने 95 प्रतिशत के साथ दूसरा और दीक्षा यादव ने 94 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सनबीम स्कूल में प्रवीन सिंह ने 97.6 प्रतिशत के साथ पहला, अभिषेक यादव ने 93.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और सृष्टि गुप्ता ने 91 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। महादेवी हायर सेकेंड्री स्कूल की अरुंधति चौहान 89.2 प्रतिशत के साथ पहला, जीया गुप्ता ने 89 प्रतिशत के साथ दूसरा और प्रियाशु कुमारी ने 88.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ईशान पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियदर्शिनी ने 92 प्रतिशत के साथ प्रथम, सैयद नौरीन ने 91.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और रिद्धी श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed