{"_id":"69fb9c2b54503a1f9c00bc6e","slug":"bolero-returning-from-tilak-was-hit-by-a-pickup-old-man-died-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-149744-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तिलक से लौट रही बोलेरो को पिकअप ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तिलक से लौट रही बोलेरो को पिकअप ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। आंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव निवासी छोटेलाल यादव (65) की मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुत्र योगेंद्र ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी लाल यादव की बेटी की शादी थी। मंगलवार को तिलक चढ़ाने के लिए लोग आंबेडकर नगर जनपद गए थे। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे तिलक चढ़ाकर सभी लोग बोलेरो से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से घर लौट रहे थे। बताया कि आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर 82 के पास उनकी बोलेरो अचानक खराब हो गई। इसके बाद दूसरी बोलेरो मंगाकर खराब वाहन को टोचन (खींचकर) कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इसमें बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा का बचाव दल और जैतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से अतरौलिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटेलाल यादव को मृत घोषित कर दिया। घायलों में बिहरा बुजुर्ग निवासी दीपक यादव (29), राजमंगल यादव (45), नरेंद्र शर्मा (40), शिव यादव (16) और मठगोबिंद थाना कप्तानगंज निवासी प्रिंय यादव (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क पार कर रही वृद्धा को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत-बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव बाजार में मंगलवार की शाम 6 बजे दीदारगंज-मार्टीनगंज मार्ग को पार कर रही गोदाईपुर गांव निवासी सोमारी देवी (62) को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। लोग उन्हें पीएचसी मार्टीनगंज ले गए। वहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुत्र संतोष ने बताया है कि घर में बिजली खराब थी। इसलिए मां सोमारी देवी मंगलवार की शाम कुशलगांव बाजार आईं हुई थी। वह बिजली का तार खरीदने के लिए दीदारगंज-मार्टीनगंज मार्ग पार कर रही थीं कि इसी दौरान मार्टीनगंज से दीदारगंज बाजार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गईं, वहीं टक्कर मारने के बाद वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए दीदारगंज की तरफ भाग निकला। लोग उन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतका के पुत्र संतोष ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल
अंबारी। दीदारगंज क्षेत्र में बुधवार को 11 बजे शाहगंज–पल्थी मार्ग पर कंधिया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें युवक अपनी बहन और भांजे के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जौनपुर जिले के शाहगंज में इलाज के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी दीदारगंज जयप्रकाश ने बताया कि जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के मोहदीसराय निवासी अमन कुमार (25) अपनी बहन सिरसा (30) को उसकी ससुराल कस्बा फत्तेपुर थाना सरायमीर छोड़ने बाइक से जा रहा था। शाहगंज–पल्थी मार्ग पर कंधिया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। इसमें अमन कुमार, उसकी बहन सिरसा और भांजा शिवांश (3) घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ऑटो से शाहगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमन कुमार और अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद