फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Carrying flammable items on buses is prohibited, yet cooking continues brazenly in azamgarh

Azamgarh News: बस में ज्वलनशील सामान ले जाने पर रोक, फिर भी धड़ल्ले से बनाया जा रहा खाना

Fri, 14 Aug 2026 04:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 14 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

Azamgarh News: बस में ज्वलनशील सामान ले जाने पर रोक है लेकिन फिर भी धड़ल्ले से खाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चालक-परिचालक बस के अंदर छोटे सिलेंडर पर खाना बनाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Carrying flammable items on buses is prohibited, yet cooking continues brazenly in azamgarh
बस के अंदर खाना बनाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों में ज्वलनशील सामान ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद रोडवेज की एक बस के अंदर छोटे सिलेंडर पर खाना बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चालक और परिचालक बस के अंदर खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों में ज्वलनशील सामग्री ले जाने पर रोक है। यहां तक कि यदि कोई चालक-परिचालक ज्वलनशील सामान ले जाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है और नौकरी तक जा सकती है। इसके लिए बस स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई यात्री ज्वलनशील सामग्री लेकर सफर न करे। यदि कोई ऐसा करता मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद वायरल वीडियो में रोडवेज बस के अंदर ही छोटे सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा बस का नंबर यूपी 78 जेटी 7673 बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बस दोहरीघाट डिपो की बताई जा रही है। वीडियो में बस के अंदर चालक और परिचालक खाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब यात्रियों को बस में ज्वलनशील सामान ले जाने की अनुमति नहीं है तो चालक-परिचालक बस के अंदर सिलेंडर का इस्तेमाल कर खाना कैसे बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के अंदर आग जलाकर खाना बनाने की घटना को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बस में सिलेंडर या अन्य ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल के दौरान आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 

रोडवेज बस में ज्वलनशील सामान ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। यदि कोई ज्वलनशील सामान ले जाते पकड़ा जाता है तो उसकी नौकरी भी जा सकती है। इस संबंध में आजमगढ़ एआरएम से बात की जाए, क्योंकि बसों का संचालन उन्हीं के जिम्मे है। -मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़


 
रोडवेज बस में ज्वलनशील सामान का प्रयोग नहीं करना है। वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि यह दोहरीघाट डिपो की बस का वीडियो है और एक कर्मचारी ने भी उन्हें वायरल वीडियो दिखाया है। मामले में आरएम ही निर्णय ले सकते हैं। -अजय कुमार सिंह, एआरएम आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed