{"_id":"69922552f81b4a1ccd0576cd","slug":"cbse-exam-will-be-held-at-21-centres-in-the-district-more-than-18-thousand-students-will-participate-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145566-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले में 21 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा, 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले में 21 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा, 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। जिले में इसके लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 8000 और कक्षा 12वीं में 10,517 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 18,517 रहेगी।सीबीएसई आजमगढ़ सिटी कोऑर्डिनेटर एवं सीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों के सेंटर सुपरिटेंडेंट और प्रधानाचार्यों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, छात्र-अनुकूल और नकलमुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे खोल दिए जाएंगे, जबकि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। लिखित परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर लें, ताकि केंद्र का स्थान और वहां पहुंचने का मार्ग पहले से स्पष्ट हो सके।
प्राइवेट परीक्षार्थियों को साथ लाना होगा आधार कार्ड-आजमगढ़। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड पर अभिभावक के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। केवल पारदर्शी पेंसिल बॉक्स में रॉयल ब्लू या ब्लैक पेन/जेल पेन जैसी आवश्यक लेखन सामग्री ही ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर वर्तमान परीक्षा के साथ-साथ आगामी परीक्षाएं भी रद्द की जा सकती हैं।
विशेष श्रेणी के छात्रों को ग्राउंड फ्लोर पर बैठने की सुविधा-आजमगढ़। सीडब्ल्यूएसएन/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर अंकित विशेष सुविधाओं जैसे अतिरिक्त समय या स्क्राइब की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि वे ग्राउंड फ्लोर पर हों। परीक्षा केंद्रों पर खाद्य पदार्थ ले जाना वर्जित है, सिवाय डायबिटीज रोगियों के। पानी केवल पारदर्शी बोतल में ही लाया जा सकेगा। रेगुलर छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में और प्राइवेट छात्र हल्के रंग के सादे वस्त्रों में परीक्षा केंद्र पहुंचें।
खाली पेट न जाएं परीक्षा देने-आजमगढ़। परीक्षार्थियों को सबसे पहले अपनी डेटशीट को ध्यान से पढ़ना चाहिए ताकि वे अपने विषय की परीक्षा की तिथि और दिन के बारे में आश्वस्त रहें। घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी, ब्लू या ब्लैक पेन/जेल पेन, पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर जैसी जरूरी परीक्षा सामग्री की जांच कर लें। परीक्षा देने जाते समय खाली पेट न जाएं, बल्कि घर से थोड़ा नाश्ता करके ही निकलें।
Trending Videos