{"_id":"699225cb29c010143d0c4eff","slug":"the-value-of-one-vote-of-rajbhar-is-less-than-one-kilo-of-chicken-arvind-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-145555-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर के एक वोट की कीमत एक किलो मुर्गे से भी कम : अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर के एक वोट की कीमत एक किलो मुर्गे से भी कम : अरविंद
34 जन चौपाल को संबोधित करते डॉ. अरविंद राजभर। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
अंबारी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डाॅ. अरविंद राजभर ने कहा कि बाजार में एक किलो मुर्गा 225 रुपये में मिलता है और नेता हमारे समाज के एक वोट की कीमत एक किलोग्राम मुर्गे से भी कम रखते हैं। हमारे वोटों से चुनाव जीतने के बाद विधायक मालामाल हो जाते हैं और हम पांच साल तक उपेक्षित रहते हैं। रविवार को पवई विकास खंड के ग्राम पंचायत गुमकोठी में पार्टी की ओर से आयोजित जन चौपाल को वे संबोधित कर रहे थे। डाॅ. अरविंद राजभर ने कहा कि राजभर समाज को सारी पार्टियों के लोगों ने गुमराह करके विधायक, सांसद और मंत्री तक का पद पाया। विधायक और सांसद बनने के बाद ये लोग समाज को उपेक्षित करते रहते हैं। इन लोगों के बीमार होने के बाद इन्हें 25 लाख रुपये इलाज के लिए मिलता है। ये क्षेत्र और लोगों के इलाज के पैसे को चुनाव लड़ने के लिए बचा कर रखते है। ये राजभर समाज के लोगों के एक वोट की कीमत एक किलो मुर्गे से भी कम समझते हैं। कहा कि अब न ही गुमराह होने की जरूरत है और न ही बिकने की जरूरत है। सुभासपा हर दुख-दर्द में राजभर समाज के साथ खड़ी है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई करोड़ रुपये गरीबों के इलाज के लिए दिया है। अंत में अरविंद राजभर ने 22 फरवरी को अहरौला के जनता इंटर कालेज में आयोजित सामाजिक समरसता रैली में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, संतोष राजभर, सुरेश राजभर, सुनील राजभर, लालचंद राजभर, जयराम राजभर, विक्रम राजभर आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।