सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cough syrup Licenses of two firms cancelled approximately bottles arrived from Ranchi agencies on alert

UP: कफ सीरप...मऊ की दो फर्मों के लाइसेंस निरस्त, रांची से आए थे करीब 12 लाख बॉटल; एजेंसियां अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Crime: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामल में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, शुभम जायसवाल की भी तलाश की जा रही है। वाराणसी की अदालत में शुभम के पिता भोला प्रसाद की पेशी हुई। यहां उसने मीडियाकर्मी पर ही अपनी भड़ास निकाल दी।

Cough syrup Licenses of two firms cancelled approximately bottles arrived from Ranchi agencies on alert
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में झारखंड के रांची की सैली ट्रैडर्स के यहां से कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई में औषधि विभाग ने मऊ की दो फर्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। कोडीनयुक्त कफ सीरप की खरीद फरोख्त में लिप्त आजमगढ़, बलिया व मऊ की 13 फर्मों पर अभी तक कार्रवाई की जा चुकी है।

Trending Videos


आजमगढ़ मंडल में झारखंड से करीब 12 लाख बोतल कोडीनयुक्त आया था। इसमें आजमगढ़ व बलिया की 5-5 और मऊ की दो फर्मों से सप्लाई हुई थी। मंडल की इन फर्मों ने प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, भदोही आदि कई जनपदों में धड़ल्ले से माल खपाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रदेश में यह मामला उजागर होने के बाद औषधि प्रशासन ने सभी फर्मों को नोटिस जारी किया था। इसमें आजमगढ़ की दो फर्मों ने एएस फार्मा को अपना कुछ माल बेचा था। वहीं बलिया, मऊ व आजमगढ़ की अन्य फर्मों ने कोडीयनुक्त सिरप की सप्लाई के लिए प्रदेश के दूसरे जनपदों को सप्लाई की थी। 

इसमें अभी तक आजमगढ़ की छह और बलिया की पांच मेडिकल फर्मों को निरस्त किया जा चुका है। अब विभाग ने मऊ जिले की सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी और कुमार फार्मा सिटुकल के लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आजमगढ़ मंडल की 12 फर्मों ने रांची की सैली ट्रेडर्स से करीब 12 लाख बॉटल कोडीनयुक्त सिरप मंगाया था। इसमें सभी को नोटिस जारी की गई थी। संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर सभी फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।- गोविंद लाल गुप्ता, सहायक आयुक्त औषधि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed