फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CRPF jawan cremated with state honors.

Azamgarh News: राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 09 Aug 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan cremated with state honors.
गंभीरपुर में सीआरपीएफ जवान के अंतिम ​यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोनौली उत्तरगांवा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान राजेंद्र यादव का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। असम में तैनाती के दौरान शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। रविवार भोर करीब 4.30 बजे पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया। पत्नी उर्मिला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव वर्ष 1988 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में थी। शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से बाबतपुर लाया गया। वहां से रविवार भोर में पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पार्थिव शरीर को जौनपुर के राजघाट ले जाया गया। वहां सीआरपीएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बड़े पुत्र मनोज यादव ने मुखाग्नि दी। राजेंद्र यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। जवान के निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सपा नेता रामनयन यादव, विनीत राय, इंजीनियर संजय यादव और शशिकांत उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed