सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for restoration of old pension raised in the felicitation ceremony

Azamgarh News: सम्मान समारोह में पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for restoration of old pension raised in the felicitation ceremony
लालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित करते ​शिक्षक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लालगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षा क्षेत्र लालगंज के कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है और पेंशन न देना इसका उल्लंघन है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उचित बताते हुए कहा कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था इसे लागू कर सकती है। टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया, वहीं डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षक स्वयं में एक शक्ति है। कार्यक्रम को प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदपाल सिंह और देवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों गिरीशचंद्र दीक्षित, प्रदीप कुमार सिंह, सुरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामआधार राम, रामनवल यादव, शांति देवी, नंदलाल राम और मंजू लता राय को अंगवस्त्र, श्रीरामचरितमानस व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed