फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Depressed young man hangs himself to death.

Azamgarh News: डिप्रेशन के शिकार युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Depressed young man hangs himself to death.
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरा इकबालपुर गांव में इंटर के छात्र पवन विश्वकर्मा (18) ने शुक्रवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन के पिता ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पियरा इकबालपुर निवासी पवन विश्वकर्मा शुक्रवार रात खाना खाने के बाद छत पर स्थित कमरे में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे परिजन किसी काम से उसके कमरे में पहुंचे तो वह लोहे के एंगल के सहारे गमछे के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सत्येंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पवन कुछ दिनों से डिप्रेशन में था और उसका होम्योपैथिक इलाज चल रहा था। पवन इंटरमीडिएट का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed