सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional Commissioner, DM entered their information on the portal

Azamgarh News: मंडलायुक्त, डीएम ने पोर्टल पर दर्ज की अपनी जानकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner, DM entered their information on the portal
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत आजमगढ़ मंडल में स्व-गणना अभियान का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त एवं मंडल जनगणना अधिकारी विवेक ने कार्यालय मंडलायुक्त में स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना अभियान की शुरुआत की।
Trending Videos

मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि पहली बार नागरिकों को मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से स्वयं जनगणना करने की सुविधा दी गई है, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस डिजिटल अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं विवरण भरकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि सभी लोग स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह अभियान 07 से 21 मई तक संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित अनेक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी स्व- गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की।
सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में भाग लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed