सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drizzle and strong winds change the weather, increasing the heartbeat of farmers.

Azamgarh News: बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बदला मौसम, किसानों की धड़कन तेज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and strong winds change the weather, increasing the heartbeat of farmers.
लाटघाट में सरसो की फसल समेटता किसान परिवार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने लगे और दोपहर होते-होते तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, खासकर उन किसानों की जिनकी फसल कटकर खेतों में पड़ी है।
Trending Videos

अचानक हुई बारिश और हवा के कारण खेतों में रखी गेहूं व अन्य रबी फसलों के खराब होने का खतरा मंडराने लगा। इसे देखते हुए ग्रामीण इलाकों में किसान तुरंत हरकत में आ गए और कटी फसल को बांधकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए। कई जगह परिवार के सभी सदस्य खेतों में पहुंचकर फसल समेटने में लगे नजर आए। हालांकि, शाम होते-होते मौसम साफ हो गया और आसमान से बादल छट गए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर की हलचल ने यह साफ कर दिया कि मौसम की अनिश्चितता अभी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार ऐसे ही मौसम में बदलाव होता रहा, तो उत्पादन पर असर पड़ना तय है। फिलहाल किसान सतर्कता बरतते हुए तेजी से अपनी फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। पवई : इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, वहीं कुछ स्थानों पर कटाई और मड़ाई भी जारी है। ऐसे में तेज हवाओं और संभावित बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से मौसम में सुधार होगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो-तीन दिन बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed