सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raids in three tehsils: 20 types of medicines seized in Jahanganj and Atraulia, store sealed in Menhnagar

तीन तहसीलों में छापा: जहानागंज और अतरौलिया में 20 तरह की दवाएं जब्त,मेंहनगर में स्टोर सील

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Raids in three tehsils: 20 types of medicines seized in Jahanganj and Atraulia, store sealed in Menhnagar
मेंहनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के सरकारी अस्पतालों के सामने गुमटियों और टीनशेड में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ बुधवार को प्रशासनिक टीमों ने जहानागंज, अतरौलिया और मेंहनगर में संयुक्त रूप से छापा मारा।
Trending Videos

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं बरामद की गईं। इस दौरान दवा विक्रेताओं में अफरातफरी रही। ‘’अमर उजाला’’ ने 3 अप्रैल को (सरकारी अस्पतालों के पास अवैध ड्रग मार्केट, अफसरों ने आंख मंदी) शीर्षक से पड़ताल करते हुए खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बुधवार को प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर : एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार, एसडीएम प्रशांत कुमार और सीओ भूपेश पांडे के नेतृत्व वाली टीम ने कस्बे के सात मेडिकल स्टोरों की सघन जांच की। जांच में दवाओं के स्टॉक, मूल्य और मानक में भारी खामियां पाई गईं। दो दुकानों पर एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर एक मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य पर ताला जड़ दिया गया।
एक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जहानागंज: कोल्हूखोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सुबह 9 बजे एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार और ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने छापा मारा। टीम की भनक लगते ही कई संचालक अपनी दुकानें छोड़कर भग गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमटियों में चल रहे स्टोर से संदिग्ध गुणवत्ता की लगभग 20 तरह की दवाएं (कीमत करीब 8,000 रुपये) जब्त की गई हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

मेंहनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

मेंहनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

मेंहनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

मेंहनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed