{"_id":"69d6a81e5fcf0bcff806da09","slug":"naunihal-madad-bank-became-a-support-meritorious-students-were-given-help-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148287-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: “नौनिहाल मदद बैंक” बना सहारा, मेधावी छात्र दी गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: “नौनिहाल मदद बैंक” बना सहारा, मेधावी छात्र दी गई मदद
कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में अध्ययनरत कक्षा 3 के छात्र को सामग्री देकर सम्मानित करते हुए शिक्ष
Link Copied
विज्ञापन
आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में अध्ययनरत कक्षा 3 के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र चंदन को विद्यालय परिवार द्वारा संचालित “नौनिहाल मदद बैंक” के माध्यम से सहयोग प्रदान कर उसकी शिक्षा को नई दिशा दी गई। विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चंदन को बैग, स्टेशनरी, ड्रेस, जूते और मोजे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र ने 31 तक पहाड़ा सुनाकर अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos
सहायक अध्यापक अभिमन्यु यादव ने बताया कि विद्यालय में संचालित “सुपर-30 टीम” से ऐसे मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को चिन्हित कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इसी क्रम में चंदन को टीम में शामिल किया गया है और उसे दिए गए शैक्षणिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मानित भी किया गया, जिससे उसका उत्साह और बढ़ा है। अभिमन्यु यादव ने बताया कि चंदन पढ़ाई में तेज है, अनुशासित और नियमित छात्र भी है। उसकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय परिवार ने उसकी सहायता करने का निर्णय लिया और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विद्यालय का “नौनिहाल मदद बैंक” विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों के लिए स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से समय-समय पर शैक्षिक सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। इस सराहनीय पहल में प्रधानाध्यापक रामदुलार यादव, शिक्षिकाएं प्रिया राय, रश्मि मौर्य, कंचन, रंजना प्रजापति एवं अभिमन्यु यादव का विशेष योगदान रहा। सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।