{"_id":"69c04099ad191fcd7f05060a","slug":"farmer-dies-after-falling-ill-while-spraying-pesticides-in-his-fields-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147344-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बसीला गांव में बृहस्पतिवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बसीला गांव निवासी जगदीश मौर्य (55) ने 19 मार्च की देर शाम सब्जी की खेती में कीटनाशक का छिड़काव किया था। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 21 मार्च की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक जगदीश मौर्य सब्जी की खेती करते थे और बाजार में रेहड़ी-पटरी पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, जिनमें प्रदीप, राम और श्याम विवाहित हैं, जबकि छोटा बेटा नीरज अविवाहित है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की सूचना मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos