{"_id":"69f251a7be4e2f5d3a001964","slug":"four-people-including-a-teenager-died-in-a-collision-between-two-bikes-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-1375637-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में किशोर समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में किशोर समेत चार की मौत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
मेंहनाजपुर। थाना क्षेत्र के पचरुख्वा गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 12.30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर सोनियापार गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (28) और अंकित यादव (16) पुत्र रामनारायण यादव जौनपुर के चंदवक में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र मेहनाजपुर बाजार में केक की दुकान चलाता था और परिवार में वह दो भाइयों व एक बहन में छोटा था। वहीं अंकित कक्षा 10 का छात्र था और अपने परिवार में सबसे छोटा था, उसके परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी सवार हर्ष चौहान (19), सत्येंद्र चौहान (26) और सामंत चौहान (14) पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषड़ थी कि धर्मेंद्र का चेहरा पहचान में नही आ रहा था। जबकि धर्मेंद्र यादव हेलमेट लगाए हुए था। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि दोनों युवकाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत-रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कोटिला हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे डिवाइडर से टक्कर होने के कारण योगेश राजभर (26)की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के मुडियार गांव निवासी योगेश राजभर कोटिला गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक योगेश मजदूरी का काम करता था। संवाद
अतरौलिया में दो सड़क हादसे, अंडा विक्रेता और महिला की मौत
अतरौलिया/बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में एक अंडा विक्रेता और एक महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित परिवारों में मातम छाया हुआ है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतपुर बढ़या गांव निवासी सचिन ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उनके पिता मिथिलेश कुमार (50) दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन पुत्रों के पिता थे।
वहीं, अंबेडकर नगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र स्थित चितौरा ईदगाह निवासी सविता देवी पत्नी रामसेवक यादव अपने पुत्र मुलायम यादव के साथ आजमगढ़ से रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास अचानक बाइक पर पीछे बैठी सविता देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सौ शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सविता देवी तीन पुत्र और दो पुत्रियाें की मां थी।
दोनों हादसों की सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है और गांवों में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos