सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Groom murder case: Police raid accused's house, accused of taking student away

दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के घर पुलिस की दबिश, छात्र को ले जाने का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Groom murder case: Police raid accused's house, accused of taking student away
विज्ञापन
बरदह। जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड के मामले में बुधवार देर शाम बरदह थाना क्षेत्र के बरौना और चिकसावा गांव में पुलिस की संयुक्त दबिश से हड़कंप मच गया। जौनपुर क्राइम ब्रांच और खेतासराय पुलिस की टीम ने आरोपी बताए जा रहे युवक के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
Trending Videos

चिकसावा गांव निवासी प्रमोद बिंद के घर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वहां कोई परिजन मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम बरौना पट्टी गांव पहुंची और वहां से कक्षा 10 के छात्र को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। किशोर के पिता ने बताया कि बेटा घटना के समय शादी समारोह में मौजूद था। आरोप लगाया कि उसे पूछताछ के नाम पर पुलिस अपने साथ ले गई है, हालांकि उसे किस थाने में रखा गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बेटे का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी प्रमोद बिंद के घर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन भाग निकले थे। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। किशोर के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed