सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hand over the basketball and badminton halls after removing their deficiencies.

Azamgarh News: बास्केट बाॅल और बैडमिंटन हाॅल की कमियां दूर कर हस्तांतरित कर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hand over the basketball and badminton halls after removing their deficiencies.
स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट का निरीक्षण करती उपनिदेशक खेल। श्रोत-विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित बैडमिंटन हाल और बास्केटबाल कोर्ट की कमियों को दूर कर कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में कराए गए बैडमिंटन हाल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। जाे कमियां थी उन्हें दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बास्केटबाल कोर्ट का भी निरीक्षण किया। कमियों को दूर कर जल्द से जल्द उसे हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उप निदेशक ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से कहा कि खिलाड़ियों को दी जानी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। इसके बाद वह मऊ और बलिया जनपद के लिए निकल गईं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार पर उपनिदेशक मैम का पूरा फोकस रहा। उन्होंने स्टेडियम में कराए गए कार्यों को जल्द से जल्द हैंडओवर लेने का निर्देश दिया है। साथ ही जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed