फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   House worth 20 lakh belonging top-10 criminal Vikas attached alleged built using illegal earnings in azamgarh

UP: टॉप टेन अपराधी विकास का 20 लाख का मकान कुर्क, अवैध कमाई से बनाने का आरोप; चाबी तहसीलदार को सौंपी गई

Wed, 19 Aug 2026 05:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 05:43 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में टॉप टेन अपराधी विकास यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन ने देवगांव के रणमों में करीब 20 लाख रुपये के मकान को कुर्क कर लिया। मकान के दरवाजे सील कर चाबी तहसीलदार को सौंप दी गई। विकास पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। अवैध कमाई से मकान बनाने का आरोप है।

विज्ञापन
House worth 20 lakh belonging top-10 criminal Vikas attached alleged built using illegal earnings in azamgarh
विकास यादव के मकान पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टॉपटेन अपराधी विकास यादव की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली गई। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम रणमों स्थित 148.501 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मकान का निर्माण अपराध से अर्जित अवैध धन से कराया गया था।

विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में दायर वाद में पारित आदेश के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति रणमों में विकास यादव के बाबा लालता प्रसाद के नाम दर्ज जमीन पर निर्मित मकान है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेष कुमार पांडेय, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मकान के बाहर के दो दरवाजों और छत पर जाने वाले दरवाजे को ताले लगाकर सील कर दिया। कुर्क मकान की चाबी तहसीलदार लालगंज को सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 गंभीर मामले हैं दर्ज
सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास यादव देवगांव थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 का हत्या का मुकदमा, कई आर्म्स एक्ट के मामले और हत्या के प्रयास से जुड़े प्राथमिकी शामिल हैं। इसके अलावा मेंहनगर और गंभीरपुर थानों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में दर्ज हैं प्राथमिकी
सीओ ने बताया कि विकास यादव के खिलाफ देवगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और बरामदगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी हत्या के प्रयास और मारपीट से संबंधित मामले दर्ज हुए। गंभीरपुर थाने में महिला से संबंधित अपराध और मेंहनगर थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed