फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai comes Azam Khan defense says Samjwadi Party leader is being harassed opposes raids on Jauhar Trust

UP: आजम खां के बचाव में उतरे अजय राय, कहा- सपा नेता को परेशान किया जा रहा; जौहर ट्रस्ट पर छापेमारी का विरोध

Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 06:32 PM IST
सार

Ballia News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आजम खां के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बलिया जिला कारागार को स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग की। राय ने कहा कि कारागार को ध्वस्त करने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस विरोध करेगी और ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट नहीं होने देगी।

विज्ञापन
Ajay Rai comes Azam Khan defense says Samjwadi Party leader is being harassed opposes raids on Jauhar Trust
बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने धनशोधन मामले की जांच के तहत मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े परिसरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी का विरोध किया।

विज्ञापन




बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे अजय राय ने कहा कि ईडी के माध्यम से आजम खां को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई का उद्देश्य उन्हें परेशान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से बचना चाहिए।
विज्ञापन


टाउन हाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बलिया जिला कारागार को स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार आजादी के संघर्षों की निशानी है और इसे किसी भी स्थिति में ध्वस्त नहीं होने दिया जाएगा। यदि सरकार कारागार परिसर को तोड़ने का प्रयास करती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि जिला कारागार को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बलिया के स्वतंत्रता आंदोलन और यहां के क्रांतिकारियों के संघर्षों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला कारागार से क्रांतिकारी निकलकर बलिया को सबसे पहले आजाद कराने में सफल हुए थे। ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी किसी भी राष्ट्रीय धरोहर को नष्ट नहीं होने देगी। बलिया के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में जिले के योगदान को संरक्षित करने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

UP: आजम खां के बचाव में उतरे अजय राय, कहा- सपा नेता को परेशान किया जा रहा; जौहर ट्रस्ट पर छापेमारी का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed