फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable crops belonging farmers 50 villages in Chandauli Ganga water level 2 meters below danger mark

UP: चंदौली में 50 गांव के किसानों की डूबीं सब्जियां, 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गंगा में समाया; कटान तेज

Wed, 19 Aug 2026 05:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

Flood Alert in UP: चंदौली में गंगा का जलस्तर दूसरे दिन भी तेजी से बढ़ा। प्रति घंटे करीब चार सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गंगा चेतावनी बिंदु से 2.22 मीटर नीचे बह रही है। दुलहीपुर में कटान के चलते करीब 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इससे आसपास के ग्रामीणों में भय और चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन
Vegetable crops belonging farmers 50 villages in Chandauli Ganga water level 2 meters below danger mark
गंगा का पानी नीचने इलाकों में घुसने से बढ़ी परेशानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। दूसरे दिन भी 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर चढ़ता रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे तक जल स्तर .98 मीटर तक बढ़कर 68.04 मीटर तक पहुंच गया। मंगलवार की शाम चार बजे तक जलस्तर 67.06 मीटर दर्ज किया गया था।  इस तरह गंगा चेतावनी बिंदु से 2.22 मीटर नीचे है। जल स्तर बढ़ने से गंगा कटान में तेजी आ गई है। कुंडा खुर्द गांव में 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गंगा में समाहित हो गया। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से गंगा के जल स्तर में बढ़ाव जारी है। हालांकि सोमवार से जल स्तर में बढ़ोत्तरी में तेजी आई है। लगातार दूसरे दिन भी जल स्तर 04 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ता रहा। जैसे जैसे गगा का जल स्तर चढ़ रहा है, गंगा कटान में तेजी आ रही है। वहीं तटवर्ती इलाके के गांवों के लोगों के दिल तेजी से धड़क रहे हैं। 
विज्ञापन


पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला सहित अन्य गांवों में खेतों के समीप तक गंगा जल स्तर पहुंच गया है। चहनिया और धानापुर ब्लॉक के तटवर्ती इलाकों में सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। यही नहीं बलुआ सहित अन्य घाटों पर चेंजिंग रूम पानी में डूब गया है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। वहीं 71.262 मीटर पर खतरे का निशान है। वहीं 09 सितंबर 1978 को आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। इस तरह वर्तमान में जिले में गंगा चेतावनी बिंदु से 2.22 मीटर नीचे हैं। टांडाकला संवाददाता के अनुसार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। पिछले 10 दिनों में 15 फीट से अधिक पानी चढ़ गया है। 

इसके कारण गंगा तटवर्ती गांव भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर , पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर , महुआरी खास , सराय , बलुआ , डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा , सहेपुर, मुकुंदपुर, नौदर आदि गंगा के किनारे खेतों में रोपी गई सब्जियां, ज्वार, बाजरा आदि डूब गई है। इससे तटवर्ती इलाके के लोग परेशान हैं। वहीं खेतों तक पानी पहुंचने से सर्प और बिच्छू गांव में पहुंचने लगे हैं। 

कुंडा खुर्द गांव में 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गंगा में समाया 
नियामताबाद विकास खंड के कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मवई, बहादुरपुर, लेड़वापुर सहित अन्य गांवों में कटान शुरू हो गया है। सबसे अधिक गंगा कटान कुंडा खुर्द गांव में हो रहा है। बुधवार की सुबह गंगा कटान के कारण तट पर 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गंगा में समा चुका है। वहीं ग्राम सभा की ओर से बनाया गया कूड़ा घर तक पानी पहुंच गया है। यदि जल्द ही कटान पर रोक नहीं लगी तो यह भी गंगा में समा सकता है। 

इलाके में गंगा कटान का दंश लोग लंबे समय से झेल रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में कुंडा खुर्द गांव में 20 बीघा तक भूमि गंगा में समा चुकी है। वहीं इस वर्ष पिछले एक सप्ताह के भीतर  गांव के राजेंद्र यादव, राम करण, महंगू राम, मुकेश, रिंकू सिंह, बाबूलाल, राम मूरत सिंह, विनोद सिंह, पप्पू, श्याम करण आदि के लगभग ढाई बीघा खेत गंगा में समाहित हो गए हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में दहशत है। 

गांव के प्रधान भैया लाल यादव ने बताया कि इस वर्ष ढाई बीघा भूमि गंगा कटान में समाहित हो चुकी है। वहीं गंगा का जल स्तर कूड़ा घर तक पहुंच गया है। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। जिस तेजी से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। उससे जल्द ही बाढ की आशंका बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed