फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I will fulfill the responsibility entrusted to me by the leadership: Pankaj Mishra

शीर्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका होगा पालन : पंकज मिश्रा

Sun, 09 Aug 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
I will fulfill the responsibility entrusted to me by the leadership: Pankaj Mishra
लालगंज ब्लाक के अकोल्ही में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) की ओर से आयोजित
लालगंज। ब्लाक के के अकोल्ही गांव में रविवार को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) की ओर से समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

संगठन की ओर से बाबा पंकज मिश्रा को जिलाध्यक्ष, युधिष्ठिर सिंह और देवेश कुमार शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, सूर्यकांत यादव रिंकू को जिला मंत्री तथा शिवशक्ति सिंह और शिवम यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बाबा पंकज मिश्रा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पालन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिकों और कामगारों के हित में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विवेक सोनकर, प्रवेश यादव, योगेश विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, शैलेश, रामविलास, अरविंद यादव, कन्हैया प्रजापति, जन्मेजय दुबे, बेचन राजभर, सुशील, नरेंद्र मिश्रा, करन, त्रिपुरारी राजभर, दीपक मिश्रा, अर्जुन यादव, कपिल पांडे आदि मौजूद रहे। अंत में इंद्रेश मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed