सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   JE and Technician Drinking Alcohol at Khairabad Power Substation Suspended in mau

Mau News: खैराबाद विद्युत उपकेंद्र में शराब पीने वाले जेई और टेक्नीशियन निलंबित, वीडियो के जरिये सामने आया सच

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले के खैराबाद विद्युत उपकेंद्र में शराब पीने का वीडियो संज्ञान में आने के बाद जेई और टेक्नीशियन पर गाज गिरी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने दोनों को निलंबित कर दिया।

JE and Technician Drinking Alcohol at Khairabad Power Substation Suspended in mau
शराब पीने का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के खैराबाद विद्युत उपकेंद्र के स्टोर रूप में बैठकर शराब पीने के मामले में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने जेई और अधिशासी अभियंता ने टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया। दोनों मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खैराबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे। 

Trending Videos


अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार और अधिशासी अभियंता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि दो अप्रैल को उनके पास एक वीडियो किसी ने भेजा। उस वीडियो में खैराबाद विद्युत उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार और टक्नीशियन अरविंद कुमार स्टोर रूम में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। इससे विभाग की छवि धुमिल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र कुमार को अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड मऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जबकि अरविंद कुमार को कोपागंज उपखंड अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed