UP: SP के पास पहुंचे एक्टर मनोज, बोले- खेसारी के समर्थक धमकी दे रहे; राम मंदिर पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक से मिलकर हास्य कलाकार मनोज सिंह टाइगर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बिहार चुनाव में राम मंदिर पर खेसारी लाल यादव ने टिप्पणी की थी, उसी के विरोध के बाद मुझे धमकियां मिल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azamgarh News: भोजपुरी फिल्मों में बतासा चाचा के नाम से प्रसिद्ध हास्य कलाकार मनोज सिंह टाइगर निवासी जमुहट, तहसील फूलपुर पवई, ने सोमवार को एसपी से मिलकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
मनोज सिंह टाइगर ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर लड़े भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की हार के बाद से ही यह घटनाएं शुरू हुई हैं।
उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव की ओर से राम मंदिर और सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों का उन्होंने सोशल मीडिया पर विरोध किया था। इसी को लेकर खेसारी के समर्थक उनसे नाराज हो गए।
कार्रवाई की मांग
15 नवंबर की रात से ही अज्ञात लोग उन्हें लगातार फोन और वॉइस मैसेज के माध्यम से गालियां दे रहे हैं और खुली चुनौती दे रहे हैं कि चुनाव के दौरान खेसारी के खिलाफ बोलने की सजा दी जाएगी।
मनोज सिंह टाइगर ने कहा कि उनके पेशे की प्रकृति सार्वजनिक है, उन्हें अभिनय कार्य के लिए लगातार यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में धमकी देने वाले लोग कभी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
उन्होंने एसपी से मांग की कि अज्ञात धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।