फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kingpin of AePS cloning gang arrested; fake Aadhaar cards and mobile phones seized.

Azamgarh News: एईपीएस क्लोनिंग गैंग का सरगना गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल बरामद

Tue, 04 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kingpin of AePS cloning gang arrested; fake Aadhaar cards and mobile phones seized.
आधार आधारित बैंकिंग प्रणाली (एईपीएस) के जरिए साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सद्दाम के कब्जे से एक कूटरचित आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि 11 जुलाई को साइबर सेल और गंभीरपुर पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों व एटीएम हॉटस्पॉट की जांच के दौरान यश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि वह अपने साथी सद्दाम के साथ मिलकर आधार आधारित बैंकिंग (एईपीएस) प्रणाली और बायोमेट्रिक उपकरणों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों से निकालता था। इसके बाद दोनों कमीशन के आधार पर धनराशि का बंटवारा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गंभीरपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर-रजमों मोड़ से वांछित आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उसके खिलाफ साइबर ठगी के अलावा गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed