{"_id":"6a70e991a99ed157840b7c1e","slug":"nationwide-public-participation-will-create-a-drug-free-india-vice-chancellor-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-154735-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त भारत : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त भारत : कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने की।
अभियान का आयोजन राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई, जिसे विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सुना।
यह अभियान खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर शुरू किए गए 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला सामाजिक आंदोलन है।
उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता कार्यक्रम और संवाद के माध्यम से गांव-गांव एवं चौराहों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग दृढ़ संकल्प ले ले तो समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से मुक्त कराया जा सकता है और विकसित भारत-2047 का लक्ष्य भी साकार होगा।
अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अजीत राय ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी। वहीं डॉ. देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय वर्ष 2023 से नशा मुक्त परिसर अभियान चला रहा है और आगामी 100 सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।