फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kingpin of interstate gang of fraudsters injured in encounter five arrested in azamgarh

UP: पूर्वांचल के कई जिलों में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग का सरगना मुठभेड़ में घायल, पांच गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 05:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 04 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस मुठभेड़ में पूर्वांचल के कई जिलों में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग का सरगना घायल हुआ। इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Kingpin of interstate gang of fraudsters injured in encounter five arrested in azamgarh
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान आजमगढ़ सहित कई जनपदों में ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


सीओ शुभम तोदी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ छतवारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दवा बेचने की आड़ में ठगी करने वाला गिरोह कार से खेमऊपुर होते हुए इटौरा मार्ग से आजमगढ़ की ओर आ रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने खेमऊपुर रोड स्थित नहर पुलिया पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के वाकरपुर अटायन निवासी ध्यान सिंह के रूप में हुई। उसके साथ छत्रपाल (उधमसिंह नगर, उत्तराखंड), कुलदीप, राजा और सरिता सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है, जो गांव और शहरों में दवा बेचने के बहाने लोगों से संपर्क करता था। वे यौन रोग और कमजोरी का डर दिखाकर लोगों को झांसे में लेते और नकली दवाएं देकर मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों ने दो अगस्त को पवई क्षेत्र की एक दुकान से करीब पांच हजार रुपये चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, तीन हजार रुपये नकद, एक आधार कार्ड, विभिन्न दवाखानों के 12 विजिटिंग कार्ड तथा एक कार बरामद की है। इस संबंध में सिधारी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि गैंग के सरगना ध्यान सिंह के खिलाफ पहले से लखनऊ, सिधारी और पवई थानों में ठगी, धोखाधड़ी और अन्य मामलों के तीन मुकदमे दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed