सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lecturer recruitment exam will be held on May 9-10 at 14 centers in the district.

Azamgarh News: जिले के 14 केंद्रों पर 9-10 मई को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lecturer recruitment exam will be held on May 9-10 at 14 centers in the district.
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 9 एवं 10 मई को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गंभीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को पीपीटी के माध्यम से समझाया। बताया कि जिले में कुल 22,899 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी, जिसमें अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7:15 से 8:45 बजे तक सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रवेश 12:15 से 1:45 बजे तक होगा। अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिक निर्देश पुस्तिका के नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed