सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manduri Airport 160 homes now be included in expansion plan new survey report prepared

मंदुरी एयरपोर्ट: विस्तारीकरण में 1000 नहीं अब जद में आएंगे 160 घर, बनी नई सर्वे रिपोर्ट; अथॉरिटी करेगी जांच

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Manduri Airport: यूपी के आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। जद में आने वाले घरों की नई रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसके तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्नीकल टीम सर्वे के लिए जिले में आएगी।

Manduri Airport 160 homes now be included in expansion plan new survey report prepared
मंदुरी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाएंगे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: शासन की ओर से मंदुरी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद काफी दिनों से की जा रही है। पहले हुए सर्वे में 1000 से अधिक घर अधिग्रहण की जद में आ रहे थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर शासन ने प्रक्रिया रोक दी थी। अब दोबारा प्रक्रिया शुरू कराई गई है। नए सर्वे में अब 160 घर अधिग्रहण की जद में आएंगे। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्नीकल टीम सर्वे के लिए जनपद आएगी।

Trending Videos


जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कवायद 2022 में ही शुरू हुई थी। लोगों के विरोध के चलते इसे रोक दिया गया था। शासन के निर्देश पर हुए सर्वे में 1000 से अधिक घर अधिग्रहण की चपेट में आ रहे थे। इसका विरोध करते हुए किसानों ने खिरिया बाग में धरना देना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता राजीव यादव, संदीप पांडेय आदि किसानों के साथ इस लड़ाई को लड़ने लगे। इसके बाद सरकार ने ज्यादा से ज्यादा गांवों को बचाने के लिए फिर से सर्वे करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने नया सर्वे किया उनके द्वारा इस सर्वे में फोरलेन और बचने योग्य गांवों को बचाते हुए किया गया और अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी। नए सर्वे में मात्र 160 घर ही अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं।

17 माह संचालन के बाद बंद हुई फ्लाइट
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सरकार ने मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तार किया। अभी यहां से उड़ान शुरू होती उसके पहले ही सरकार ने इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी। किसानों के विरोध पर विस्तारीकरण की प्रक्रिया रोक दी गई।र 11 मार्च 2024 को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फ्लाइविग कंपनी ने यहां से 19 शीटर विमान उड़ाना शुरू कर दिया। लगभग 17 माह तक यह उड़ान हुई इसके बाद लखनऊ में निर्माण का हवाला देते हुए अगस्त 2025 में उड़ान बंद कर दी गई। इसके बाद यहां से दोबारा उड़ान शुरू नहीं हो सकी है।

शासन की ओर से पुराने सर्वे के स्थान पर नए सर्वे का निर्देश दिया गया था। इसमें हाईवे और घरों को बचाते हुए सर्वे करने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्नीकल टीम सर्वे के लिए जल्द जिले में आएगी। - संजीव ओझा, मुख्य राजस्व अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed